Bhimrao Ambedkar Biography in hindi
भीमराव अंबेडकर भीमराव अंबेडकर का भारत के आधुनिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान है। भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश में हुआ। भीमराव अंबेडकर को अपनी प्रारंभिक शिक्षा करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसमें प्रमुख समस्या छुआछूत थी। भीमराव अंबेडकर हिंदू महार जाति से संबंध रखते थे जिसे उस समय अछूत माना जाता था। भीमराव अंबेडकर के परिवार के लोग काफी लंबे समय से ब्रिटिशईस्टइंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत थे । भीमराव अंबेडकर के पिता रामजी सकपाल भारतीय सेना के महू छावनी में कार्यरत थे। भीमराव अंबेडकर जी ने बचपन में मराठी और अंग्रेजी में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की। 7 नवंबर 1900 को भीमराव के पिता रामजी सकपाल ने सातारा की गवर्नमेंट हाई स्कूल में अपने बेटे का नाम भिवा रामजी अंबेडकर लिखाया था। भीमराव बचपन का नाम भिवा था। कुछ समय बाद भीमराव अम्बेडकर के पिता मुम्बई आ गए उस समय भीमराव अम्बेडकर जी 15 साल क...