शहर से गांव की ओर
हम सब ने सुना है कि लोग गांव से शहर की ओर जा रहे है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जो शहर को छोड़कर गांव की ओर आएं है । उत्तराखंड नैनीताल में रामगढ़ से एक ऐसे इंसान के बारे में सुना कि जो दिल्ली में अपनी जॉब छोड़कर अपने पूरे परिवार के साथ रामगढ़ आ कर बस गए इससे पहले वे भीमताल के निशोला गांव में किराए के मकान में रहते थे फिर बाद में उन्होंने रामगढ़ में जमीन लेकर अपने लिए मकान बनाया ओर उत्तराखंड के फलों के राजा रामगढ़ में अपना जीवन बिताना शुरु कर दिया। उनका नाम है लव सिंह ये दिल्ली से है ओर ये दिल्ली में अपनी नोकरी छोड़कर उत्तराखंड में बस गए। लव एक युटूबर है ओर इनकी वीडियो में पहाड़ो की संस्कृति की पूरी जानकारियां है लव रामगढ़ के लोगो के जीवन ओर यहां का खान पान के बारे में अपनी वीडियो में बताते है यहां तक उन्होंने पहाड़ो के कठिन जीवन ओर वहा की समस्या में बारे में कई सारी वीडियो बनाई है इस पंजाबी परिवार की सबसे अच्छी बात यह है कि उनके बच्चों भी रामगढ़ के स्कूल से ही पढ़ाई कर रहे है उन्होंने अपने बच्चो को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं भेजा है। लव रामग...