जाड़ों के दिन में भारत का हाल

.


 आज कल ठंड बढ़ती जा रही तापमान घटता जा रहा है पूरे भारत के राज्यो में कोहरा और पाला गिर रहा है। हिमालय क्षेत्रो में बर्फ गिर रही है इन सब से लोगो का जीवन प्रभावित हो रहा है। पाला गिर ने से पानी की लाइन जम जारी है। पाले गिर जाने से सड़क दुर्घटना भी गिर रही है। पहाड़ो से लेकर मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है धूप का कोई पता ही नहीं है। इन सब से इंसान का जीवन ही नहीं बल्कि जानवरो का जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
लोग अपने घर में आग जलाकर  या हिटर या बिस्तर में रह कर ठंड से बच सकते है। कुछ इंसान ऐसे भी जिनके पास अपना मकान नहीं है या फिर वो लोग सड़क के किनारे रहते है भारत में बहुत से लोग है जिनके पास अपने घर नहीं है । ठंड के दिनों में इन लोगो को कई समस्या का सामना करना पड़ता है जैसे मोटे कपड़े ना होना बिस्तर ना होना खाने के लिए खाना ना होना आदि समस्या है।  जो लोग भी आर्थिक रूप से सक्षम है इन लोगो की मदद करनी  चाहिए।
इंसान के बाद जानवरों की समस्या है  उनके अंदर भी जान है उन्हें भी ठंड लगती होगी। आजकल हम सब देखते है सड़क के किनारे कोई ना कोई जानवर दिख जाता है जैसे कुता गाय बैल ओर या फिर सुवर ये भारत में आम बात है । लोग कहे रहे है कि ठंड बढ़ रही है चलो इंसान कुछ ना कुछ उपाय करके सर्दी से बच सकता है । कभी सोचा कि जो जानवर है वो कैसे बचते होंगे सर्दी से
कैसे जानवर ठंडा पानी पीते होंगे कैसे वो  रात को अपने लिए रहने का ठिकाना खोजते होंगे।
सरकार जनता की समस्या सुलझा रही है पर कोई इन जानवरों की ओर तो ध्यान दो। इनका भी तो कोई घर हो जहां ये आराम से रहे सके । बारिश में किसी दुकान के नीचे न खड़ा होना पड़े कोई इन पर लाठी ना मार सके।
सर्दी क्यो बढ़ रही है?  इसका जवाब किस के पास है।
मौसम परिवर्तन इतनी तेजी से हो रहा है इसका कोई जवाब ही नहीं है। इसमें कुछ ना कुछ इंसान की गलती है। इंसान ने प्रकृति के साथ बहुत अत्याचार किए है। जिसका परिणाम आज हमारे सामने है। 
 

Popular posts from this blog

Swasthya Sudha Book PDF

Gujarat Get Income Certificate - Aavak No Dakhlo From Digital Gujarat @ digitalgujarat.gov.in

Gujarat Post Office Recruitment 2022